The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम: समाधान शिविर के माध्यम से लोगों के द्वार तक मिल रही राशन,पेंशन की सुविधा-सांसद महंत

Spread the love

“बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड करतला के ग्राम पंचायत रामपुर में वृहद समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में एक ही दिन में पांच हजार 874 लोगों को फौती, नामांतरण, राशन कार्ड, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड आदि शिविर स्थल में ही बनाकर ग्रामीणों को दी गई। शिविर में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत एवं कलेक्टर रानू साहू भी शामिल हुई। सांसद श्रीमती महंत ने शिविर में शामिल जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूली छात्राओं को सरस्वती सायकिल योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया। साथ ही दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, महिला समूहों को ऋण का चेक किसानों को कृषि उपकरण, मछली जाल, किसान क्रेडिट कार्ड, ई-श्रमिक कार्ड तथा तेन्दुपत्ता हितग्राहियों को सामाजिक सहायता योजना के अन्तर्गत सहायता राशि का चेक प्रदान किया। सांसद ज्योत्सना महंत ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए वृहद समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर के माध्यम से लोगों के द्वार तक राशन, पेंशन आदि सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। शिविर का उद्देश्य नागरिक गणों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना और उनकी सभी समस्याओं का हल करना है। उन्होंने कहा शिविर के माध्यम से घर-घर सर्वे करके आवेदन लेकर नागरिकों को शिविर में लाभान्वित किया जा रहा है। नागरिकों को फौती, नामांतरण, बंटवारा आदि राजस्व प्रकरणों की सुविधाओं का लाभ शिविर के माध्यम से मिल रहा है। शिविर के माध्यम से नागरिकों को राशन कार्ड, पेंशन निराकरण, किसान किताब आदि प्रदान करना ही प्रशासन का उद्देश्य है। कलेक्टर रानू साहू ने समाधान शिविर में सेवाओं का लाभ लेने आए नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, वनाधिकार पट्टा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र का लाभ सभी पात्र लोगों को देना ही समाधान शिविर का उद्देश्य है। कलेक्टर ने कहा कि शिविर के पहले घर-घर सर्वे करके लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर शिविर में नागरिकों को सेवाएं प्रदान की जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, जनप्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, हरीश परसाई, आस-पास पंचायतों के सरपंच गण, समस्त विभागीय अधिकारीगण सहित भारी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे। समाधान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के राशन, पेंशन, मजदूर कार्ड आदि से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया। शिविर के पहले नागरिकोे से उनकी समस्याओं से संबंधित घर-घर सर्वे करके आवेदन लिए गए थे। आवेदनों के निराकरण पश्चात सेवाओं के दस्तावेजों को शिविर स्थल में ही ग्रामीणों को दिए गए। समाधान शिविर में रामपुर क्लस्टर के अंतर्गत 16 ग्राम पंचायतों के नागरिकगण सेवाओं का लाभ लिए। शिविर में 22 विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर स्थल में राजस्व विभाग के अंतर्गत मुआवजा प्रकरण, वनाधिकार पट्टे का वितरण, फौती नामांतरण, किसान किताब, सीमांकन एवं डिजिटल हस्ताक्षरित बी-1 वितरण आदि के 330 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिला पंचायत मनरेगा के अंतर्गत 37 हितग्राहियों का जॉब कार्ड बनाकर दिया गया। एक महिला को मातृत्व भत्ता दिया गया। 54 चक्रीय निधि, गोधन न्याय योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। सामुदायिक निवेश कोष एवं सामाग्री वितरण के तहत कुल 22 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 15 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि दी गई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 476 हितग्राहियों को दिव्यांग उपकरण, पेंशन, जन्म – मृत्यु प्रमााण पत्र एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत लाभांवित किया गया। खाद्य विभाग अंतर्गत 747 हितग्राहियों के नवीन राशन कार्ड, राशन कार्ड में संशोधन, नामिनी सुविधा एवं दिव्यांग, बुजुर्गाे का राशन कार्ड निर्माण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया। साथ ही आयुष्मान कार्ड, गंभीर बीमारी से पीडित मरीज का चिन्हाकन, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण, कोविड जांच, कोविड टीकाकरण एवं सिकलसेल जांच एवं उपचार के तहत कुल एक हजार 413 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। आदिवासी विभाग अंतर्गत स्थायी जाति और निवास प्रमाण तथा छात्रावास-आश्रमों मंे प्रवेश के तहत कुल 305 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया। श्रम विभाग के अंतर्गत 214 हितग्राहियों का ई-श्रम कार्ड एवं 229 हितग्राही पंजीयन किया गया। उद्यानिकी विभाग अंतर्गत कुल 24 किसानों को जायद फसल के लिए सब्जी सीडलिंग,एफआरए सामुदायिक बाड़ी चिन्हाकन कर लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 716 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पावर वीडर, पंप, स्प्रेयर, वर्मी कम्पोस्ट, मक्का बीज एवं मिनी राइस मिल का वितरण किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 257 जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, 16 बच्चों को आवश्यक उपकरण एवं 111 छात्राओं को सरस्वती सायकल वितरण किया गया। पशुधन विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को पशुओं के लिए मिनरल चारा का वितरण किया गया एवं मछली पालन विभाग द्वारा 14 हितग्राहियों को महाजाल एवं आईसबाक्स का वितरण किया गया। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 42, क्रेडा विभाग द्वारा 06 एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा 323 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। बिजली विभाग द्वारा 19 लोगों को लाभान्वित किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा 461 हितग्राहियों को अल्पकालीन कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड योजना से लाभान्वित किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *