The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पूर्व कुलपति डॉ.दीनानाथ तिवारी के निधन पर राज्यपाल अनुसुईया उईके ने जताया शोक

Spread the love

रायपुर। पूर्व कुलपति डॉ.दीनानाथ तिवारी का निधन हो गया। उन्होंने निधन पर राज्यपाल अनुसुईया उईके ने शोक जताया,और ट्वीट कर लिखा – योजना आयोग, भारत सरकार के सदस्य, विश्व प्रसिद्ध वन प्रबंधक व वैज्ञानिक, मध्यप्रदेश कैडर के अफसर, घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व कुलपति डॉ. दीनानाथ तिवारी का निधन प्रदेश और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान देवें व इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। आपने वानिकी व अन्य क्षेत्रों में जो विशिष्ट कार्य किये हैं, उसके लिए आपको सदैव याद किया जायेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *