The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

श्री आदिशक्ति दुर्गापजा के दरबार मे भव्य सिंदूर महाआरती आज

Spread the love

दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कवर्धा।श्री आदिशक्ति दुर्गापूजा परिवार द्वारा आज नवरात्र सप्तमी पर भव्य सिंदूर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। श्री आदिशक्ति दुर्गापूजा परिवार के मुख्य पुजारी स्वप्निल उपाध्याय ने बताया कि सिंदूर महापूजा का ये आयोजन लगातार 6 वर्षो से हो रहा है जिमसें माताएं/ बहनों के द्वारा सर्वप्रथम माता को सिंदूर सौभाग्यदान किया जाएगा बाद उसी सिंदूर से भव्य महाआरती किया जाएगा । इस तरह का आयोजन कवर्धा में एक मात्र दुर्गापूजा पंडाल में किया जाता है ।
समिति के सदस्यों द्वारा माताओं, सुहागिनों, बहनों व भक्तजनों को शामिल होने के लिये आमंत्रण भी भेंजेंगे । आमंत्रण में बताया गया हैं की कज आज को शाम 7 बजे श्री आदिशक्ति दुर्गापूजा पंडाल मजगांव रोड में इस वर्ष मैया जी का सिंदूर सौभाग्यदान, सिंदूर महाआरती के साथ माता महाकाली की आरती पूजन का आयोजित हैं। सदस्यों ने कहा है की सौभाग्यदान के लिये सिंदूर साथ में लेकर आये। वही कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्री आदिशक्ति दुर्गापूजा परिवार के अध्यक्ष डेविड खत्री, अभिनव तिवारी, मुख्य पुजारी स्वप्निल उपाध्याय कोषाध्यक्ष संतोष झारिया, आचार्य सुमीत भारद्वाज, उपाध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, देवा चंद्रवंशी, प्रकाश देवांगन । सचिव बृजमोहन कुम्भकार, तरूण खत्री, चित्रांगत साहू, विष्णू श्रीवास सह सचिव हेमंत साहू, महेन्द्र कौशिक, राजू नायक, सुर्या झारिया सहित मजगांव रोड के सभी सम्मानिय मोहल्लेवासी आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए जुटे हुये हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *