The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार ,17 हजार रुपये एवं ताश की 52 पत्ती ताश जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
राजधानी रायपुर के आमानाका थाना पुलिस ने जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरियों गिरफ्तार कर 52 पत्ती ताश और नगदी 17 हजार रुपये जब्त किया है। पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत करवाई की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक आमानाका थाना पुलिस ने 25 अक्टूबर को टाटीबंध झण्डा चौक के पास कुछ लोग तास पत्ती से रूपये पैसे की दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल खेलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आधा दर्जन जुआरियों को पकड़ा पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम गुरूप्रीत सिंह पिता संतोष सिंह उम्र 26 साल निवासी मकान नबंर सी एच /483 ढाचा भवन टाटीबंध ,शिवम जोशी पिता बैशखु जोशी उम्र 20 साल निवासी भारत माता स्कुल के सामने बाजार परिसर के पास टाटीबंध ,दीपक बंजारे पिता श्रवण बंजारे उम्र 25 साल निवासी सतनामी पारा टाटीबंध , राज कुमार साहु पिता इन्द्रजीत साहु उम्र 34 साल पता टाटीबंध बस्ती भाटापारा ,प्रवीण लखवानी पिता राज कुमार लखवानी उम्र 32 साल निवासी शीतला मांदिर के समाने टाटीबंध बस्ती ,राजेश्वर ध्र्रुव पिता भुषण ध्रुव उम्र 20 साल निवासी सिंगनल नगर झण्डा चौक के पास थाना आमानाका रायपुर कुल 17000/- रूपये एंव 52 पत्ती ताश जब्त किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *