The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

ब्रेसलेट खरीदने के बहाने ज्वेलर्स दुकान में घुसे आधा दर्जन बदमाश ,गन टीकाकर 20 लाख के आभूषण लूटकर हो गए फरार

Spread the love

बिहार। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम लुटेरों ने पिस्टल के बल पर 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
शिवनाथपुर स्थित किरण ज्वेलर्स में बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने दुकानदार बैधनाथ कुमार और दो अन्य ग्राहकों को गन टिकाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने के बाद दुकान पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी। संचालक बैद्यनाथ कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार की शाम अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी दो युवक दुकान के अंदर आये और ब्रेसलेट दिखाने के लिए कहा ने वह ब्रेसलेट दिखा रहा था इसी दौरान दो ग्राहक भी दुकान आ गए वहीं कुछ देर में चार अन्य युवक भी पहुंच गए। इसी बीच उसमें से दो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल दिखाकर उन्हें और दोनों ग्राहक को अपने कब्जे में ले लिया। लुटेरों ने दुकान की तिजोरी खुलवाकर करीब साढ़े तीन सौ ग्राम सोना और 15 किलो चांदी के जेवरात बैग में भरकर हथियार लहराते हुए भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। लुटेरों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद 4 नवंबर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *