The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आधा दर्जन दुकानें हुई जलकर खाक,आग बुझाने के दौरान कास्टेबल व फायरकर्मी घायल

Spread the love

बलौदाबाजार। आग लगने से आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कांस्टेबल और दो फायरकर्मी आग बुझाने के दौरान घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका के पास ही गैस वेल्डिंग की दुकान है। रविवार तड़के करीब 3 बजे दुकान में आग लग गई। आग धीरे—धीरे आसपास की आधा दर्जन दुकानों को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के दौरान एक दुकान में अचानक ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर पुलिस कांस्टेबल जीवन पाटले गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान दो फायरकर्मी भी झुलस गए हैं। उन्हें कसडोल के स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी आशीष राजपूत के अनुसार दुकान में रखे सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल सारी दुकानें खाक हो गई हैं। हादसे को लेकर जांच की जा रही है। आग लगने के दौरान दुकान में तेज ब्लास्ट होने से कांस्टेबल का जबड़ा और उंगली अलग हो गई। उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। दमकल कर्मियों को भी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा कसडोल थाना क्षेत्र में हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor