The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिला मुख्यालय के क्रीडा परिसर में स्पोर्ट्स की छात्राओं को परोसा जा रहा अधपका भोजन, केवल दाल और लौकी खाकर परेशान छात्रों ने कलेक्टर के नाम दिया लिखित आवेदन

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। जिला मुख्यालय स्थित कन्या क्रीडा परिसर की छात्रों ने अधीक्षिका पर लगाये गम्भीर आरोप कहा साथ ही कलेक्टर कांकेर के नाम संयुक्त कलेक्टर को दिये लिखित आवेदन। सरकार एक ओर बच्चों में सुपोषण हेतु विभिन्न अभियान चलाया जा रहा तो वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय स्थित कन्या क्रीडा परिसर में रहने वाली छात्राओं को अधपका चावल व केवल दाल और लौकी की सब्जी परोसा जा रहा है जिसकी शिकायत के बाद भी जब बात नहीं बनी तो लगभग 8 छात्राओं का एक दल अधीक्षिका की शिकायत करने सीधा कांकेर कलेक्टर चन्दन कुमार के पास पहुँचे थे किंतु कलेक्टर के नहीं मिलने से छात्राओं ने संयुक्त कलेक्टर जीएस नाग को मिल अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुये आवेदन को सौपा जिसके बाद संयुक्त कलेक्टर द्वारा इस सबन्ध में सहायक आयुक्त का ध्यानाकर्षण कराते हुए इसका निराकरण करने की बात कही है। छात्रों ने क्रीड़ा परिसर की अधिक्षिका पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा परिसर में मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता और चावल भी अच्छे से पका नहीं रहता जिसके चलते हमें परेशानी हो रही है हम सभी स्पोर्ट्स की छात्राएं है यदि चमे सही भोजन नहीं मिलेगा तो हमारा मानशिक व शारीरिक विकास कैसे होगा और हम अपने जिले का नाम रोशन कैसे करेंगे अब ध्यान देने वाली बात यह है कि जिला मुख्यालय में इस तरह छात्रो को असुविधा हो रही है तो अंदरूनी क्षेत्रों की क्या दशा होगी यह जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के लिये एक गम्भीर सोचनीय विषय है।इस सबन्ध में सहायक आयुक्त माखन सिंग ध्रुव से सम्पर्क किया गया किंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor