The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

भाजपा की जीत पर स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Spread the love

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय उप-चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। शुरुआती रुझानों और नतीजों में भाजपा की बढ़त पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों में सरकार की उपलब्धियों का यह परिणाम है, जो नगरीय, ग्राम और जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की लगातार बढ़त से स्पष्ट होता है। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हारने पर कांग्रेस हमेशा बहाने बनाती है और जीत को दूसरों की जीत बताती है, जबकि प्रदेश की जनता भाजपा और सरकार के कामकाज पर भरोसा जता रही है। मंत्री ने आगे कहा कि आगामी चुनावों में भी जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *