The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्वास्थ्यकर्मी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौके पर मौत,मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे रविवार की रात बाइक से ड्यूटी स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम शव को उठाकर मरच्यूरी भेज दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मस्तूरी किरारी के रहने वाले 58 वर्षिय लक्षमन यादव मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। रविवार की रात वे अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। रात 11 बजे वे स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात गाड़ी के चालक ने से जोरदार टक्कर मार दी। इससें लक्षमन यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपित चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। कुछ समय बाद स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी बाहर निकले। तब सड़क पर खून से लथपथ लक्षमन यादव की लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए मरच्यूरी भेज दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor