The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshPolitics

राहुल गांधी मानहानि केस में आज हाईकोर्ट में सुनवाई, कार्तिकेय चौहान की याचिका पर होगी बहस

Spread the love

राहुल गांधी पर मानहानि मामले में आज मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। पिछली सुनवाई में कार्तिकेय सिंह चौहान और राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता उपस्थित नहीं हो सके थे, जिसके कारण सुनवाई टल गई थी। मामला वर्ष 2018 का है, जब राहुल गांधी ने झाबुआ में चुनावी सभा के दौरान पनामा पेपर्स लीक मामले को लेकर शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय चौहान का नाम लिया था। इसके बाद 30 अक्टूबर 2018 को कार्तिकेय चौहान ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था। अब राहुल गांधी ने निचली अदालत की प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि उनका पक्ष सुने बिना ही मामला दर्ज किया गया। हाईकोर्ट पहले ही निचली अदालत की ऑर्डर शीट तलब कर चुका है और आज होने वाली सुनवाई में आगे की प्रक्रिया पर फैसला हो सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *