The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhhealthMISC

लू की चेतावनी,भीषण गर्मी ने किया हलाकान

Spread the love

रायपुर। मई के महीने में अब असर दिखा रहा है गर्मी जब समूचा छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी की चपेट में है। बुधवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। जनजीवन तो प्रभावित हो ही रहा है,बाजारों में भी कामकाज थम गया है। रात में भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलेगी। राजधानी में 21 मई को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा, लेकिन तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। दूसरी तरफ, तेज गर्मी के बाद शाम को हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ रही है।
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई, लेकिन अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर सहित अधिकांश शहरों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं उत्तर प्रदेश के मध्य भाग से उत्तर तेलंगाना तक एक द्रोणिका विस्तारित है। बावजूद इसके प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश में लगातार उत्तर-पश्चिम से गर्म और शुष्क हवा का आगमन हो रहा है। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी बनी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor