The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रायपुर और बिलासपुर स्मार्ट सिटी न्यू प्रोजेक्ट पर हाईकोर्ट ने लगाया रोक,जाने पूरी खबर

Spread the love

बिलासपुर। रायपुर और बिलासपुर स्मार्ट सिटी न्यू प्रोजेक्ट पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। दरअसल, इसे लेकर लगाई गई याचिका की अगली सुनवाई तक अदालत ने स्मार्ट सिटी के नए प्रोजेक्ट पर रोक लगाई है। गौरतलब है कि बिलासपुर हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई है, जिसमें कहा गया है कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निगम के अधिकारों पर अधिग्रहण करते हुए कार्य किए जा रहे हैं। मेयर और सभापति के अप्रूवल के बिना काम हो रहे हैं। आज हुई सुनवाई में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी व जस्टिस गौतम भादुड़ी की डिवीजन बेंच ने अगली सुनवाई 26 नवंबर तक स्मार्ट सिटी न्यू प्रोजेक्ट पर रोक लगाई है। हाईकोर्ट ने केन्द्र सरकार को दो सप्ताह के भीतर जवाब देने कहा है। तब तक स्मार्ट सिटी न्यू प्रोजेक्ट पर रूकावट रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor