Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पैगम्बर साहब के जन्मदिवस के मौके पर संस्था ’उम्मीद’ ने जिला अस्पताल में फल का वितरण किया

Spread the love

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”
धमतरी।
पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर मुस्लिम समाज के युवाओं के संगठन ’उम्मीद’ के सदस्यों ने शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती सभी लगभग 200 मरीजों को फल का वितरण किया। इस मौके पर अस्पताल के डॉ. वानखेड़े, संस्था उम्मीद के कार्यक्रम के को-आर्डिनेटर जावेद राजा, नदीम फिरोज रिजवी, डायरेक्टर अजीम पुंवार, साजिद अनवर अधिवक्ता समेत सदस्य हाजी इस्तियाक रोकडिय़ा, हाजी सैय्यद सादिक अली, जाहिद अहमद, शमीम कुरैशी, खालिद निरबान, जैनुद्दीन रिजवी, इरफान विरानी, निजाम गौस, अब्दुल सलाम खान, शोएब रोकडिय़ा एवं इरफान मेमन आदि शामिल रहे। संस्था उम्मीद के सदस्यों ने बताया कि हमारे पैगम्बर मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को शांति, भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम दिया है। संस्था ने उनके यौमे पैदाइश के मौके पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया है। अस्पताल में पहुंचकर सभी मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor