The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

36वां राष्ट्रीय खेल: छत्तीसगढ़ महिला मल्लखंब खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक

Spread the love

रायपुर। देश के गुजरात में आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला मल्लखंब टीम ने सेमीफायनल मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया। छत्तीसगढ़ महिला मल्लखंब टीम ने 80.1 अंक अर्जित किए। इस टीम में मोनिका पोटाई, सरिता पोयाम, संतय पोटाई, दुर्गेश्वरी कुमेटी, जयंती कचलाम, डिम्पी सिंह शामिल थे। छत्तीसगढ़ की महिला मल्लखंब टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ राज्य के मल्लखंब खेल में बालक वर्ग के खिलाड़ी 123.7 प्वाइंट के साथ कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं। खिलाड़ियों की सफलता पर छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के अध्यक्ष श्री प्रेमचंद शुक्ला, कोच मनोज प्रसाद एवं श्रीमती पूनम प्रसाद, तकनीकी अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा, सौरभ पाल ने भी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *