The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जनपद सदस्य आशिका की कोशिश के बाद जशपुर के दो नाबालिक बच्चों को किया हरियाणा से रेस्क्यू

Spread the love

जशपुर/रायपुर। हरियाणा युवा कांग्रेस की मदद से जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के कुटमा पंचायत के दो आदिवासी नाबालिक बच्चों को हरियाणा के सोहना से रेस्क्यू किया गया है। इन बच्चों को काम के सिलसिले में ब्रोकर ने पांच महीने पहले दिल्ली लेकर पहुंचा था। उन्हें बगैर पैसे के वहां काम पर रखा गया था। दोनों नाबालिग लगातार घर वापस जाने की गुहार लगा रहे थे।बच्चों के परिजनों ने क्षेत्रीय जनपद सदस्य व कांग्रेस युवा नेत्री आशिका कुजूर से मुलाक़ात कर सारी बात बताई। परिजनों ने शुरूआत में ज़ब दिल्ली ले जाने की बात कही तो आशिका ने युवा कांग्रेस और दिल्ली पुलिस की मदद ली। लेकिन एक दिन बाद मालूम चला कि बच्चे दिल्ली नहीं हरियाणा में काम कर रहें है। तब पुनः हरियाणा युवा कांग्रेस की मदद ली। परिजनों ने सूचना मिलने के 48 घंटे में ही आशिका की तत्परता एवं युवा कांग्रेस के साथियों की मदद से बंधक बनाए बच्चों को सकुशल रेस्क्यू किया है। साथ ही ढाबा मालिक से दोनों बच्चों का मेहनताना 25 हज़ार और 16 हज़ार भी दिलवाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor