The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रेत भरकर जा रही हाईवा व स्कोर्पियो में भिंड़त, सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौत चार लोग घायल

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। चारामा थाना अंतर्गत ग्राम झीपाटोला के पास सड़क हाईवा व स्कार्पियो वाहन में भिड़ंत होने से स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार लोग घायल है जिनका उपचार जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन CG 05 AB 2135 में लोग चारामा से लखनपुरी की ओर जा रहे थे कि तभी लखनपुरी की ओर से रेत से भरी हाईवा क्रमांक CG 07 BL 4718 चारामा की ओर जा रही थी तभी झीपाटोला पुलिया के पास यह सड़क हादसा हुआ जिसमें स्कॉर्पियो चालक समीर सलाम 28 वर्ष बागडोंगरी की मौत हो गई। वहीं घायलों में कामेंद्र मंडावी, 24 वर्ष, उमेश कोमरे 25 वर्ष, मोहित 24 वर्ष, उमेश 28 वर्ष सभी बागडोंगरी निवासी है जिनका उपचार चारामा अस्पताल में जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *