The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिलाधीश ने किया श्यामनगर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। गरियाबंद जिला कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा आज दिन बुधवार को तहसील राजिम अंतर्गत श्यामनगर धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी धान स्टेक को सुरक्षित रखने के लिए निर्देशित किया गया। बिना चबूतरे के स्टेक में सुरक्षा हेतु डबल लेयर डेनेज एवं पानी का जमाव न होने के लिये पानी की निकासी की भी व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। सभी केंद्रों में धान को तिरपाल से ढंकने के निर्देश दिए हैं। मौसम को देखते हुए पर्याप्त ब्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी अविनाश भोई एवं सोसायटी सदस्य और किसान मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात से अंचल में बारिश शुरू होने के कारण सोसाइटियों के भींगे ना इस बात को लेकर कलेक्टर का निरीक्षण प्रमुख रहा। वैसे बता देना जरूरी है लगातार जिला कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के क्षेत्र में दौरा करने से एक और व्यवस्था में कसावट आई है तथा दूसरी ओर कार्यों को गति भी मिली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor