The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक के प्रयास से विकास कार्य मे एक कदम और, देवगुड़ी व गौरव पथ निर्माण हेतु राशि स्वीकृत

Spread the love

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। धमतरी विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास की सतत प्रक्रिया में उनके प्रयास से विकास में एक कड़ी और जोड़ते हुए गौरव पथ व देवगुड़ी के लिए स्वीकृति मिली है । धमतरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विधायक रंजना साहू विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य को मूर्त रूप देने लगातार कार्य कर रही है, शासन की हर योजनाओं का का लाभ देने प्रयासरत रहती है इसी कड़ी में धमतरी विधानसभा के ग्राम दर्री में एक किलोमीटर गौरव पथ निर्माण के लिए लगभग 80 लाख  की स्वीकृती मिली है साथ ही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवागांव(कंडेल), परेवाडीह, बोरिद खुर्द में देवगुड़ी निर्माण के लिए राशि जारी की गई है । उक्त स्वीकृति मिलने पर ग्रामवासियों  ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *