होम थिएटर ब्लास्ट मामला: आखिर क्यों ससुराल नही आई नई नवेली दुल्हन, किसने फोन करके होम थिएटर चालू करने कहा, पुलिस की जांच हुई तेज

Spread the love


“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। शादी में मिले होम थिएटर के ब्लास्ट से पूरा मेरावी परिवार बिखर सा गया है। अब इसकी जांच भी पुलिस ने तेज कर दी है। कल हुए ब्लास्ट में दूल्हा व उसके भाई की मौत हो गई। इससे परिवार में मातम झा गया।
मिली जनकारी अनुसार शादी के बाद दुल्हन अपने पति के साथ एक दिन के लिए चमारी गांव आई थी उसके बाद व शादी के अन्य रिवाज पूरा करने मायके अपने पति के साथ गई, लेकिन वापस नही आई जबकि चमारी में भी अन्य रिवाज करना बाकी थी। लेकिन वह वापस नही आई। मिली जनकारी व परिवार के अन्य सदस्यों के बताए अनुसार होम थिएटर चालू करने लड़के के पास किसी का फोन आया था। इसके बाद ही हेमेंद्र ने होम थिएटर चालू किया। इसके बाद बड़ा धमाका हुआ था। वही कल पूछताछ के लिए लड़की के परिवार के लोगो को चमारी लया गया था तो लड़के पक्ष वालों के साथ हल्का झड़प भी हुआ था। परिवार के लोग सीधे लड़की पक्ष पर आरोप लगा रहे है। लड़की के घर की ओर से आये सभी छोटे बड़े गिफ्ट में देने वाले का नाम लिखा था पर होम थिएटर देने वाले का कोई नाम नही था। यह सब की जांच में पुलिस तेजी से भीड़ गई है। लगातार सभी बिन्दुओ पर पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.