Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अवैध धान तस्कर करते दो अलग अलग जगहों से सैकड़ों क्विंटल धान जब्त

Spread the love

सूरजपुर। जिले में अवैध धान तस्कर पकड़ने मे पुलिस को मिली सफलता। तस्कर खरीदी केंद्र में फर्जी तरीक़े से धान खपाने के लिए लाया था। मामला जिले के गणेशपुर गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के गणेशपुर गांव एक किसान खरीदी केंद्र में फर्जी तरीक़े से धान खपाने के लिए लाया था। अवैध धान करीब 50 क्विंटल बताया जा रहा है। अवैध धान का खुलासा कुछ इस तरह से हुआ कि जब पंजीकृत रकबा के हिसाब से अधिक धान लाने पर पूछताछ से हुआ तब इस बात का खुलासा हुआ। मामला गणेशपुर का है। सूरजपुर SDM मामले की कार्यवाई कर रही है। वहीं बलरामपुर जिले में भी 78 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। चांदो धान समिति में यह कार्यवाही की गई है। भवानीपुर गाँव का किसान ननकू यादव दूसरे गांव से लाकर धान खपाने के फिराक में था। नायब तहसीलदार परमानंद कौशिक मामले की कार्यवाई कर रहे है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor