The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भावना समाज सेवा द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ पेैथ लैब वैन से सैकड़ो ग्रामीणों को मिल रहा लाभ

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा।भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा “हमर गांव, स्वस्थ गांव” के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए संचालित मोबाइल हेल्थ पैथ लैब वैन का संचालन किया जा रहा है। इस लैब वैन से सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। भावना समाजिक सेवा संस्था द्वारा संचालित लैब वैन से अब तक 1,000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। यह संस्था के लिए गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है कि इस सेवा के माध्यम से कई गांवों के ग्रामीण इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। “जन सेवा” और “स्वास्थ्य सुरक्षा” की जिस भावना से हमने अपनी इस मुहिम की शुरुआत की, उसके उद्देश्य को हासिल करने में सफल हो रहे है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *