पति-पत्नी ने एक साथ खाया जहर, खेत मेड़ में मिला दोनों का शव

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

 कांकेर। जिले के दुधावा चौकी क्षेत्र  अंतर्गत सांईमुण्डा गांव एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहाँ पति-पत्नी का शव खेत के मेड़ में संदिग्ध व मृत अवस्था में मिला दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पति-पत्नी के एक साथ जहर सेवन कर आत्महत्या करने की घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा पीएम की कार्रवाई कर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार 27 मार्च की दरम्यिानी रात अरविंद नेताम पिता दुखुराम उम्र 35 वर्ष व उसकी पत्नी दुर्गा नेताम पति अरविंद नेताम उम्र 32 वर्ष का शव खेत मेड़ में औंधे मुंह पड़ा मिला। गांव का व्यक्ति शंकर बकरी चराने गया था जहां उसने दोनों को खेत मेड़ के पास मृत पड़ा देखा। जिसके बाद उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। दुधावा चौकी प्रभारी योगेन्द्र वर्मा ने बताया कि पति-पत्नी ने जहर सेवन कर आत्महत्या की है। प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक विवाद की वजह सामने आयी है। घटना को लेकर और पूछताछ की जा रही है। पहली पत्नी से संतान नहीं हुआ तो की दूसरी शादी थाने में दोनों के मृत्यु की सूचना देने वाले मृतक के छोटे भाई अरीब नेताम पिता दुखुराम उम्र 31 वर्ष ने पुलिस को बताया कि चोरिया की रहने वाली दुर्गा नेताम ने पूर्व में सतनामी समाज के युवक से शादी की थी। जिसे उसका बड़ा भाई अरिवंद नेताम अपने साथ पत्नी बनाकर रखा था। अरविंद ने गर्मी फसल लगाया है, जहां वे रखवाली करने दोनों खेत लारी में ही सो रहे थे। वहीं पुलिस ने बताया अरविंद नेताम की पहली पत्नी से कोई संतान नहीं था। जिसे लेकर घर में आए दिन विवाद होते रहता था। अरविंद की पहली पत्नी ने भी कुछ दिनों पूर्व जहर सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद वह बच तो गयी लेकिन इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। छह माह पूर्व ही अरविंद नेताम ने दुर्गा को चूड़ी पहनाकर अपने साथ रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.