Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

भाजपा में जाऊंगा तो वहां मुख्यमंत्री नहीं बन सकता— टीएस सिंह देव

Spread the love

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बताया कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने उनसे संपर्क किया है, लेकिन मेरी अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात नहीं हुई है। उनसे कह दिया कि मैं पांच पीढ़ी वाला कांग्रेसी हूं और इसके बारे में सोच भी नहीं सकता। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर सिंहदेव ने एक बार फिर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, मैं कांग्रेस में हूं और हमेशा रहूंगा। भाजपा में कभी जाने का सवाल ही नहीं है। उनके साथ कई मुद्दों पर असहमति है। भाजपा में जाऊंगा तो वहां मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। उन्होंने कहा, मैं सोनिया और राहुल गांधी का बहुत सम्मान करता हूं। कांग्रेस पार्टी से अलग पार्टी बनाने के सवाल पर मंत्री सिंहदेव ने कहा, मेरे परिवार की पांचपीढ़ियां कांग्रेस के साथ आजादी के पहले से जुड़ी रहीं। मेरे लिए कांग्रेस से बाहर की बात सोचना भी कठिन है। उन्होने कहा कि मेरे ‘आप’ वालों ने संपर्क किया है भाजपा में जाने का सवाल नहीं। मेरे डैडी ने राजनीती में जाने से मना किया था। उन्होने कहा था मैं ज्यादा आदर्शवादी हूँ। 1983 से राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई, पहले नगर पालिका अध्यक्ष बना और 15 साल तक रहा। फिर विधायक और नेता प्रतिपक्ष और आज मंत्री हूँ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor