The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

क्रिकेट खेलने गए 18 साल के युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कोरबा। जिले में गुरुवार सुबह 18 साल के एक लड़के का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। लड़का एक दिन पहले 16 फरवरी की सुबह क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। इस पर परिजन रात में थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। हालांकि सुसाइड को लेकर कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।जानकारी के मुताबिक, खरमोरा निवासी रंकित यादव चिकन दुकान में काम करता था। वह बुधवार सुबह हमेशा की तरह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। परिजनों को लगा कि वहीं से ही दुकान पर चला गया होगा, लेकिन जब दोपहर में खाना खाने भी नहीं आया तो उन्हें चिंता हुई। हालांकि शाम तक इंतजार करते रहे। इस बीच उसे कॉल भी किया, लेकिन नंबर बंद था। दुकान के बाद लौटने का भी समय निकल गया तो परिजन उसे तलाश काफी तलाश करते रहे, लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चला। इस पर सुबह मानिकपुर पुलिस चौकी गुमशुदगी दर्ज कराने गए तो वहां एक शव के मिलने की जानकारी हुई। उसकी पहचान रंकित यादव के तौर पर परिजनों ने की। पुलिस ने बताया कि मालगाड़ी के सामने कूदकर उसने जान दी है। शव से कुछ दूरी पर ही उसकी चप्पल और साइकिल मिली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor