The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारी से भरी ऑटो को सामने से मारी जोरदार टक्कर,6 यात्री घायल तील की हालत गंभीर

Spread the love

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने सवारी से भरी ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों को चोटे आई है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसमें एक महिला भी शामिल है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया है।पुलिस आरोपित ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। 27 जनवरी की रात नौ बजे आटो क्रमांक सीजी 10 यू 7901 में छह लोग सवार होकर अपने घर आवास पारा परसदा जा रहे थे। चकरभाठा के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र के शिवांगी फूड के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर चालक ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे आटो पलट गई। घटना में आटो सवार गोविन्द लोधी, सरवन लोधी, दीपक लोधी समेत एक महिला को गंभीर चोट आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 की टीम आरक्षक राजेश श्रीवास और चालक चंचल धुरी तत्काल घटना स्थल पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सिम्स में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों को सामान्य चोटे आई हैं। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर मारने के बाद आरोपित ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *