The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पंडित महंत लक्ष्मी नारायण माध्यमिक स्कूल में दस्तावेजों की चोरी,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। रायपुर के अश्विनी नगर में पंडित महंत लक्ष्मी नारायण माध्यमिक स्कूल में देर रात अज्ञात तत्वों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। वहीं अंदर रखे आलमारी से स्कूल से संबंधित दस्तावेजों को बिखेर दिया। साथ ही कुछ समान चोरी कर ले गए। बता दें इस स्कूल परिसर में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल का संचालन होता है। मिडिल स्कूल की प्राचार्या अरूणा अवस्थी ने वार्ड पार्षद मृत्युंजय दुबे को जानकारी दी। सूचना के बाद पार्षद मृत्युंजय दुबे ने पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस रात में ही स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *