The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मानपुर में हुए डकैती का पुलिस ने किया खुलासा,6 आरोपी गिरफ्तार,दो फरार

Spread the love

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में चलगली थाना क्षेत्र के मानपुर में 12 जनवरी की रात हथियारों के बल पर की गई डकैती का खुलासा हो गया है। पूर्व नक्सलियों के एक समूह ने कुछ अन्य अपराधियों के साथ मिलकर इस डकैती डाली थी। इस मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5 हजार रुपये नकद और 315 बोर की दो बंदूक बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए डकैतों में से 3 आरोपी पूर्व नक्सली हैं। इन्होंने नक्सलियों की तर्ज पर ही अपना एक दस्ता लेवी वसूली के उद्देश्य से बना रखा था। मामले में शामिल 2 पूर्व नक्सली अभी भी फरार हैं। दरअसल 13 जनवरी को चलगली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मानपुर निवासी शिक्षक कमलेश गुप्ता के घर पर 12 जनवरी की रात 8 से 10 नकाबपोश बंदूकधारियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवरात समेत 2 लाख 20 हजार की डकैती डाली थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करने के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सभी का क्राइम रिकार्ड है, इन सभी की मुलाकात जेल में हुई थी। जेल से छूटने के बाद पूर्व नक्सली नेपाली उर्फ प्रवीण खेस के कहने पर नक्सलियों की तर्ज पर लोगों से लेवी वसूलने के लिए अपना दस्ता तैयार कर रहे थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *