The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

शादी का भोजन करने वाले 46 लोग फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार

Spread the love

कोंडागांव। डोंगरीगुड़ा में शादी समारोह का भोजन करने वाले 46 लोग फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। भोजन करने वाले सभी लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मचा गया। सभी उल्टी-दस्त के शिकार हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और तत्काल उपचार शुरू किया। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है। खाद्य पदार्थों में संक्रमण की आशंका जताई जा रही है । सीएमएचओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम को तीन दिन तक निगरानी और घर-घर सर्वे के निर्देश दिए हैं। गांव में शिविर लगाकर सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *