The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक करने वाले पर हो मामला दर्ज, सौपा ज्ञापन

Spread the love

कांकेर। पखांजूर में आदिवासी छात्र युवा संगठन परलकोट पखांजूर द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के ऊपर एफआईआर करने की मांग को लेकर बस्तर पुलिस कमिश्नर के नाम पखांजूर थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया। आदिवासी छात्र युवा संगठन पखांजुर का कहना है कि भारत संविधान का सार्वजनिक तौर पर सोशल मीडिया (facebook)पर बोलकर /लिखकर सार्वजनिक तौर पर अपमान किया गया है।यह कृत्य घस्सू कश्यप पिता बिड़ो कश्यप जो कि कोंडागांव का भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रमुख है।इन्होंने आपने फेसबुक पर ऐसे संविधान पर मैं थुकता हूं कहकर लिखित शब्दों में अनादर कर घोर अपमान किया है,इस प्रकार का घस्सू कश्यप द्वारा अभद्र टिप्पणी से सर्व आदिवासी समाज व भारतीय नागरिको में अत्यधिक आक्रोश है।जिसके चलते आदिवासी छात्र युवा संगठन द्वारा एफआईआर की मांग किया गया है एफआइआर दर्द नहीं होने पर आने वाले समय में आदिवासी छात्रा युवा संगठन पखांजूर उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।इस ज्ञापन में राजेश नुरुटी ( अध्यक्ष )संगीता दुग्गा ( सचिव )विनोद कुमेटी ( महा. मंत्री )विक्की उसेंडी (सो.मीडिया प्रभारी) चैतु सलाम ( महा. मंत्री) राकेश पोटाई,गौरव मंडावी,संगीता पोटाई,जानकी आचला,गीता दुग्गा, सुनील सलाम,कृष्णा टेकाम,कामेश्वर ठाकुर,लोकेश मरकाम,अविनाश राणा,नीलम राणा,अमर उसेंडी,महेन्द सिन्हा,सांकेर सलाम उपस्थित रहे।

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor