The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

मुक्केबाजी में भारत को 1998 में एशियाई गेम्स में गोल्ड दिलाने वाले डिंको सिंह की आज 42वीं जयंती

Spread the love

THEPOPATLALमुक्केबाजी में भारत को 1998 में एशियाई गेम्स में गोल्ड दिलाने वाले डिंको सिंह की आज 42वीं जयंती है। 1 जनवरी 1979 को मणिपुर में जन्में डिंको सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं, इसी साल 10 जून 2021 को महज 41 साल में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। डिंको सिंह ने कई मौकों पर देश का नाम रौशन किया है। लेकिन हमारे देश में कम ही लोग हैं जो डिंको सिंह को जानते हैं। खेलों में उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। सिर्फ एशियाई खेल ही नहीं बल्कि कई इवेंट्स में उन्होंने देश को मुक्केबाजी में एक नई पहचान दिलाई है। मणिपुर के एक छोटे से गांव सेक्टा के एक गरीब घर में पैदा हुए डिंको सिंह ने अपना बचपन गरीबी और मुश्किलों में गुजारा। उन्हें बचपन से ही संघर्ष का ज्ञान था, उनका पालन पोषण एक अनाथालय में हुआ था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *