The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSports

चेन्नई सुपर किंग V/S पंजाब किंग्स 11 क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर सहित वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भखारा ने रविवार को भखारा क्षेत्र में चल रहे आईपीएल मैच चेन्नई सुपर किंग V/S पंजाब किंग्स 11 में हार जीत का दांव लगाकर मोबाईल पर सट्टा खेला रहे एक सटोरिया को भखारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास मोबाईल में हजारो रूपए की सट्टा खेलाते, एक विवो कंपनी की एंड्रॉयड मोबाईल और 3230 रूपये नगद बरामद किया गया है। आरोपी शुभम साहू पिता सुनील साहू उम्र 24 वर्ष साकीन भखारा व्दारा आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खेलाने की सुचना मिली थी। सुचना पर भखारा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची,जहां पर शुभम साहू पिता सुनील साहू उम्र 24 वर्ष साकीन भखारा को मोबाईल पर सट्टा खेलाते रंगे हाथ घेराबंदी कर पकड़ा गया। सटोरिया के खिलाफ धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. संतोष जैन,सउनि.तुलसी मिथिलेश,आर.धनीराम साहू, डेमन साहू,पूनम सोनवानी,अजय गिरी का योगदान रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor