Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पामगढ़ में मंत्री रामकुमार पटेल और माटी कला बोर्ड के सदस्य पुनीता प्रजापति का हुआ सम्मान

Spread the love

“अमरजीत डहरिया रिपोर्ट”

पामगढ़। जांजगीर चम्पा जिले के पामगढ़ के सदभावना में आज कचंदा पिछड़ा वर्ग के संरक्षक भरत कश्यप के अध्यक्षता में कचंदा पिछड़ा वर्ग विकास संगठन छग.द्वारा भव्य स्वागत सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया। जिसमे मुख्यातिथि. रामकुमार पटेल छ.ग. शासन शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त एवं पुनीता प्रर्जापति माटीकला बोर्ड का (ग्रामोद्योग विभाग) सदस्य छ.ग. शासन रहे हैं जिसमे ओ.बी.सी. के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा स्वागत सम्मान एवं मिलन समारोह तथा स्वलपाहार का कार्यक्रम रखा किया गया जिसमे भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित होकर अतिथियों का आतिशबाजी कर फूल माला के साथ भ्यव स्वागत और सम्मान किये इस अवसर पर कचन्दा पिछड़ा वर्ग विकास संगठन छत्तीसगढ़ एव समस्त पिछड़ा वर्ग संगठन के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor