The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

खनिज का अवैध खनन, 5 हाईवा और जेसीबी जब्त

Spread the love

बेमेतरा। अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन बेमेतरा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हाईवा वाहनों और एक जेसीबी मशीन को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम मनोधरपुर, तहसील नांदघाट में की।
निरीक्षण के दौरान टीम को मुरूम और मिट्टी के अवैध उत्खनन तथा परिवहन का मामला मिला। कार्रवाई करते हुए पांचों हाईवा वाहनों को जब्त कर मारो पुलिस चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं अवैध उत्खनन में उपयोग की जा रही चेन माउंटेड जेसीबी मशीन को भी जब्त कर ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया।
खनिज विभाग ने संबंधित वाहनों और मशीन के विरुद्ध अवैध उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण दर्ज किया है। मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23-ख के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनिज परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *