The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर दो पूर्व सरपंचों सहित आधा दर्जन भाजपाइयों ने किया कांग्रेस प्रवेश

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से ग्राम पंचायत भेजापदर के दो पूर्व सरपंचों सहित आधा दर्जन भाजपाइयों ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया। बुधवार को विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोगों में ग्राम पंचायत भेजापदर के पूर्व सरपंच हस्ती कश्यप, पूर्व सरपंच कामदेव कश्यप,संपत नाग,फरसूराम नाग ,सुखमन बघेल,श्याम सुन्दर कश्यप शामिल हैं।इस अवसर पर भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वाले नेताओं ने कहा की जिस तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा क्षेत्रिय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन लगातार जनहितकारी एवं आम आदमी के हितों में कार्य कर रहे हैं उससे प्रभावित होकर वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं आज गांव और गरीब का कोई सुध लेने वाला है तो वह कांग्रेस की सरकार है।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी लोगों का हार्दिक स्वागत करता हूं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों से आज सभी लोग प्रभावित हैं और आने वाले दिनों में और भी लोग कांग्रेस प्रवेश करेंगे।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय,ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, संभागीय सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, वरिष्ठ नेता जलंधर नाग, हेमंत देवांगन, घनश्याम महापात्र समेत नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *