The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पारिवारिक विवाद में दोनों ओर से चली तीर,एक की पीठ में घुसी तीर,इलाज जारी

Spread the love

बैकुंठपुर। जिले के सोनहत के रामगढ़ क्षेत्र के सिंघोर पंचायत स्थित हथियारघाट आज सुबह कोरिया जिले के दूरस्थ रामगढ़ में पारिवारिक विवाद में पंडो जनजाति परिवार में दोनों ओर से तीर चले, जिसमें एक भाई की पीठ में तीर घुस गया, जिसके बाद रामगढ़ से 35 किमी दूर सोनहत लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। मामला गंभीर होने के कारण उसे अंबिकापुर भेज दिया गया जानकारी के अनुसार हथियारघाट निवासी सुरजलाल पंडो पिता गेदा पंडो और जगलाल परेदशी पंडो के बीच तीर-धनुष से लड़ाई शुरू हुई, जिसमें सूरजलाल पंडो पिता गेदा पंडो 35वर्ष की पीठ में तीर जा घुसा। उसे तत्काल रामगढ़ से सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, वहां से उसे जिला अस्पताल बैकुंठपुर और फिर यहां से अंबिकापुर भेजा गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद है। जो काफी पुराना है, शुक्रवार की सुबह कहा-सुनी के बाद दोनों ओर से एक दूसरे पर तीर छोड़े जाने लगे, जिसमें एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor