The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कापसी क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गांजा की खपत करते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। जिले के पुलिस कप्तान शलभ कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र कुमार पटेल व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रवि कुमार के मार्गदर्शन में पखांजूर थाना अंतर्गत लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है जिसके तारतम्य में 21 फरवरी को शराब तस्करी वह गांजा का बिक्री हेतु तस्करी कर रहे गणेश मंडल पिता गोविंद मंडल 30 वर्ष निवास आलोर के द्वारा कापसी क्षेत्र से अपने मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर में गांजा की बिक्री हेतु तस्करी करने पर उनके विरुद्ध थाना पखांजूर में विधिवत कार्यवाही किया गया है आरोपी के कब्जे से कुल 800 ग्राम गांजा, कीमत 4 हजार रु.जब्त किया गया जिसके विरुद्ध कापसी रोड में विधिवत कार्यवाही वाद गिरफ्तारी किया गया है साथ में उसके द्वारा उपयोग किए जा रहे सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कीमत 60 हजार की जब्ती कार्रवाई किया गया है आरोपी गणेश मंडल पिता गोविंद मंडल 30 वर्ष निवासी आलोर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।संपूर्ण कार्यवाही में थाना पखांजूर के थाना प्रभारी एमडी देशमुख के द्वारा गठित टीम प्रभारी उप निरीक्षक सत्यम साहू के नेतृत्व में सहा. उपनिरी. चेतन साहू आरक्षक निमेष मंडावी, तुलसी मंडावी प्र. आर. ओमप्रकाश का योगदान रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *