The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पी एल पुनिया ने किया कांग्रेस के प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ त्रिलोक श्रीवास की टीम ने किया जैदपुर में प्रचार,उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के पर्यवेक्षक है,आज भूपेश बघेल ने बाराबंकी जिला के जैद पुर एवं कु,र्सी बाराबंकी विधानसभाओं में सभा एवं सघन जनसंपर्क प्रचार प्रसार किया, इस दौरान बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास, प्रभारी लोरमी मस्तूरी सदस्यता अभियान, मार्गदर्शक जिला पंचायत सदस्य/ जिला योजना समिति सदस्य बिलासपुर, मार्गदर्शक पार्षद वार्ड क्रमांक 68 नगर निगम बिलासपुर ने अपने सहयोगियों के साथ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी छत्तीसगढ़ पी एल पुनिया के साथ जेदपुर विधानसभा में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने त्रिलोक श्रीवास एवं उनकी टीम को प्रचार प्रसार को लेकर दिशा निर्देश दिए एवं मार्गदर्शन दिया, इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंडित महेश मिश्रा,अनुसूचित जाति के नेता मुकेश बंजारे मस्तूरी, युवा नेता पंडित जितेंद्र शर्मा पार्थ, एवं जैदपुर के कांग्रेस नेताओं में प्रधान अरविंद जिला पंचायत प्रतिनिधि मोनू वर्मा, मुरलीधर वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जलालुद्दीन मोहम्मद गुर्जर,के. श्रीवास्तव, आफाक खान, आदि जन उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor