The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

माघी पुन्नी मेला के मीना बाजार में एक दम्पति झूला से गिरकर हुए घायल,अस्पताल में भर्ती

Spread the love

राजिम । राजिम माघी पुन्नी मेला के मीना बाजार में एक दम्पति झूला से गिरकर घायल हो गया है। घायल दम्पति को पुलिस द्वारा राजिम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीना बाजार में हुई घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ठाकुर के द्वारा मीना बाजार संचालक को तत्काल तलब कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही झूला में वर्तमान खराबी को तत्काल ठीक करने की हिदायत दी गई। झूला स्थापित करने वाले मेकेनिक प्रमाणित करें कि अब झूला में कोई खराबी नहीं हैं, उसके बाद ही झूला संचालित होगी। झूला के समुचित स्थापन के अभाव में गंभीर घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। मिली जानकारी के अनुसार दम्पति अपने बच्चो के साथ डिस्को झूला झूल रहे थे। बच्चे अलग सीट पर बैठे थे वही दम्पति एक सीट पर बैठकर झूले का लुफ्त उठा रहे थे। अचानक हादसे का शिकार हो गए। पुरुष को सिर में गंभीर चोंटे आई है वही उनकी पत्नी का कान के पास चोंटे आई है। पीड़ित दम्पति नया रायपुर का रहने वाला है। जो अपने परिवार के साथ मेला देखने आया था। घायल पुरुष का नाम गिरधारी गंगेले और उनकी पत्नी का नाम इंदु गंगेले बताय जा रहा है। हालाकिं डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor