The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सेल्फी के चक्कर में महिला को एक ही समय मे लगा दिया 2 बार कोरोना टिका,महिला और उसके परिजन साईड इफेक्ट की संभावना को लेकर काफी चिंतित

Spread the love

जशपुर। जिले के पत्थल गाँव के पाकर गाँव ग्राम पंचायत में एक महिला को एक ही बार मे कोरोना वैक्सीन का 2 बार टीका लगा दिया गया। अब महिला और उसके परिजन इस इंजेक्शन के होने वाले साईड इफेक्ट की संभावना को लेकर काफी डरे हुए हैं। उन्होंने स्वास्थ विभाग के अधिकारियो से इस मामले की लिखित में शिकायत की है। यहाँ की रहने वाली रेवती यादव ने बीते अप्रैल महीने में कोविशील्ड का पहला टीका लगवाया था जब वह टीकाकरण महाअभियान के दौरान 9 दिसम्बर को दूसरा डोज लगवाने गयी तो टीका लगा रही स्वास्थ कार्यकर्ता अलका लांबा ने एक के जगह दो बार वैक्सीन लगा दिया ।दोनो वैक्सीन एक ही हाथ मे लगा दिया । जब महिला ने आपत्ति जताई तो स्वास्थ कर्ता ने कहा कि गलती से ऐसा हो गया लेकिन कुछ नहीं होगा कोई दिक्कत नहीं होगी। महिला के पति गिरधारी यादव का कहना है कि 9 दिसम्बर को जब उनकी पत्नि रेवती को टीका लगा दिया गया और टीका लगाकर जब वह जाने लगी तो उसे यह बोलकर दुबारा बुला लिया गया कि टीका लगाते का फोटो शूट नहीं हुआ है । उसे सेल्फी के लिए दुबारा बुला लिया और फोटो लेते लेते वैक्सीन दुबारा लगा दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *