The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बीरगांव में भाजपा ने वोटिंग प्रणाली पर किया सवाल खड़ा

Spread the love

रायपुर। निकाय चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदान दलों की रवानगी का सिलसिला आज सुबह से ही शुरू हो गया है। बीरगांव में भाजपा ने वोटिंग प्रणाली पर सवाल खड़ा किए। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि केवल वोटिंग पर्ची से वोट कैसे। वोटिंग के लिए वोटर आईडी अनिवार्य किया जाना चाहिए। बीरगांव निगम की कमान संभाल रहे पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि चुनाव आयोग फर्जी वोटर को बढ़ावा दे रहा है। छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है। चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से चुनाव करे। वोटर आईडी लागू करे। नहीं तो चुनाव आयुक्त ठाकुर राम सिंह पद से इस्तीफा दें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor