The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अज्ञात चोरो ने दुर्गा मंदिर में सोने-चांदी के जेवरात समेत दान पेटी में रखे नकदी लेकर हुए फरार,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलाईगढ़। जिले के कुछ अज्ञात चोरो ने दुर्गा मंदिर में सोने-चांदी के जेवरात समेत दान पेटी में रखे नकदी पैसें भी उड़ा ले गए। मंदिर के पुजारी अनुराग दुबे ने भटगांव थाने में मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में ही स्थित दुर्गा मंदिर में कुछ अज्ञात चोरों ने देर रात घुसकर मंदिर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित दान पेटी में रखे नकदी पैसे भी उड़ा ले गये। चोरी की गई सामान की कीमत करीब 28000 रुपय बताई जा रही है। चोरों ने मंदिर के पीछे बने रोशनदान से अंदर घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। इस चोरी की जानकारी जैसे ही मंदिर के पुजारी को लगी उन्होनें भटगांव थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *