The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ब्रेकिंग- शादी समारोह में जश्न मना रहे चार नक्सलियों को पुलिस ने धरदबोचा

Spread the love

राजनांदगांव। महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने एक शादी समारोह में जश्न मनाते चार इनामी नक्सलियों को धरदबोचा है। गढ़चिरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक ग्रुप नेलगोंडा एरिया में एक नक्सल समर्थक के घर शादी समारोह में शामिल हो रहा है। इस खबर के बाद पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी कर नक्सलियों को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दबोच लिया। गढ़चिरौली पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी इसलिए भी है, क्योंकि पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए नक्सलियों में दो एरिया कमेटी मेंबर के नक्सली है। वहीं पुलिस ने एक महिला नक्सली और एक अन्य नक्सली को भी शादी में जश्न मनाते गिरफ्तार किया है। गढ़चिरौली के नक्सल डीआइजी संदीप पाटिल ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों को सूचना के आधार पर पकड़ा गया है। सभी पर लाखों रुपये का इनाम घोषित है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *