The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

यूएई से आए पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव,सैंपल भेजा गया भुवनेश्वर

Spread the love

बिलासपुर । ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच यूएई से लौटे दंपति में कोरोना पाया गया है। दो दिन पहले ही गोलबाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी यूएई से बिलासपुर लौटे थे, जिसके बाद दोनों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब दोनों के सेम्पल को जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट के लिए भुवनेश्वर भेज दिया गया है।
टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही स्प्ष्ट हो पायेगा कि ओमिक्रोन दोनों में है या नहीं। इसी तरह से दो दिनों के अंदर बांग्लादेश, स्वीडन, संयुक्त अरब अमीरात, जापान, अमेरिका सहित फ्रांस से करीब 19 लोग बिलासपुर लौटे है। नए वेरिएंट को देखते हुए सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था। फिलहाल 19 में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग को कहीं न कहीं चिंता पर डाल दिया है। इधर बिलासपुर में शनिवार को 4 मरीज मील है। रायपुर में भी चार और सबसे ज्यादा रायगढ़ में 15 मरीज मिले है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में शनिवार को टोटल 31 मरीज मिले है। म वहीं अस्पताल और होम आइसोलेशन से कुल 28 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। अब प्रदेश में टोटल पॉजिटिव प्रकरण 342 हो गए है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor