The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

धान मिंजाई करने खेत गए व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर गहने एवं नगदी चोरी

Spread the love

”संजय चौबे”

बालोद/रायपुर। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में धान मिंजाई करने गए व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर गहने और नगदी रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम तमोरा निवासी तुलाराम ठाकुर 25 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है की वह रोजी मजदुरी करता है। 2 अक्टूबर को सुबह 5 बजे वह अपने भाई के साथ धान मिंजाई करने गया था। दोपहर में उसका छोटा भाई खेत में आकर बताया कि घर और कमरे का ताला टुटा हुआ है। घर में चोरी हो गई है। दोनों भाई घर जाकर देखे तो सोने -चांदी के गहने तथा 900 रुपये नगदी और एक नग मोबाइल कुल जुमला कीमती 30,000 रुपये नहीं था। किसी अज्ञात चोर घर के दरवाजे का कुंदा उठाकर घर अंदर प्रवेश कर दोनों कमरे के आलमारी का ताला तोड़कर नगदी ,गहने और मोबाइल चोरी कर लिया था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *