The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बेटे के ग​म में दुखी महिला ने ट्रेन से कटकर दे दी जान,जहां बेटे ने दी थी जान वहीं महिला का मिला दो टुकड़ों में लाश

Spread the love

कोरबा/रायपुर।कोरबा में एक बुजुर्ग महिला ने ट्रेन से कटकर अपने जान दे दी। वो अपने बेटे की मौत से काफी दुखी थी। बेटे के गम में हमेशा रोते रहती थी। कहती थी मेरा बेटा मुझे बुला रहा है। आखिरकार उसने अपने मौत के लिए भी उसी स्थान को चुना, जहां पर उसके बेटे ने जान दी थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
कोरबा के सर्वमंगला पारा क्षेत्र की रहने वाले डेजी बाई 85 वर्ष के बेटे राजेश कुमार की मौत पिछले साल मार्च के महीने में हुई थी। राजेश डेजी बाई का एक ही बेटा था। राजेश ने कुसमुंडा रेल सेक्शन के पवन टॉकीज के पास ट्रेन से ही कटकर जान दी थी। बेटे की मौत के बाद से ही महिला काफी दुखी रहती थी। वो हमेशा अपने बेटे की बात किया करता थी। उसका रो-रोकर बुरा हाला था।
बताया जाता है कि महिला ने कई कोरबा कुसमुंडा रेल सेक्शन के पवन टॉकीज के पास जान देने की कोशिश की थी। मगर हर बार उसे कोई ना कोई पकड़कर घर ले आया करता था। इस बीच गुरुवार को जब वह गई तो फिर नहीं लौट सकी। ठीक उसी जगह पर उसकी लाश मिली। जहां बेटे ने जान दी थी। महिला का धड़ और शरीर कटकर अलग हो चुका था।इस मामले का पता तब चला पाया, जब घटना के कुछ समय बाद रेलवे के कर्मचारी उस स्थान पर गए थे। इसके बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना दी गई और परिजनों को भी इस बारे में बताया गया था। शुक्रवार को शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *