The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दो मुंहा सांप देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़

Spread the love

जांजगीर-चांपा। बलौदा ब्लाक के ग्राम शनिचरा में ग्रामीण के आंगन में 16 जून को दो सिर वाला सांप मिला है। इसकी खबर मिलते ही देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसे मुसलेड़ी सांप बताया। इसका वैज्ञानिक नाम नानवेनोमस स्नेक है। स्थानीय भाषा में इसे मुसलेड़ी भी बोला जाता है। इस प्रजाति के सांप इलाके में मिलते बड़ी संख्या में मिलते हैं।
पशु चिकित्सक डा. केके राठौर ने बताया कि यह सांप विषहीन है, जो मेंढक व कीड़े खाता है। इसकी लंबाई दो फीट से अधिक नहीं होती है। यह मवेशियों का दूध सीधे उनके थन से पी लेता है। गांव में दो सिर का सांप मिलने से परदेशी कंवर के मकान में भीड़ लग गई और इसे दूध भी पिलाने लगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor