The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक में छजकां ने लगाया आरोप,पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक में छजका की ओर से आरोप लगाया गया है कि प्रशासन सत्ता के दबाव में उनकी उपेक्षा करता है। वहीं भाजपा ने शिवपुर चर्चा में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर शिकायत की है। राज्य निर्वाचन आयोग में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई थी, यह बैठक राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जानकारी देने और राजनैतिक दलों से सूझाव लेने आयोजित की थी। इस बैठक में छजका से पाँच प्रतिनिधि, भाजपा से पाँच प्रतिनिधि सपा से एक बसपा से दो जबकि कांग्रेस से एक प्रतिनिधि उपस्थित थे। छजका के द्वारा दुर्ग का हवाला देते हुए आरोप लगाया गया कि प्रशासन सत्ता के दबाव में उपेक्षा करता है और चुनाव निष्पक्ष हों यह सुनिश्चित हो। जबकि भाजपा ने चर्चा शिवपुर चुनाव में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह को चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर व्यवस्था और नियमों का हवाला देते हुए आयोग से तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor