The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

11 मार्च को होगी भारत- चीन की 15वीं कोर कमांडर लेवल की वार्ता

Spread the love

THEPOPATLAL पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर पिछले डेढ़ साल से भी अधिक समय से भारत और चीन के बीच तनाव बना हुआ है। इस मसले पर दोनों देशों के बीच 15वीं कोर कमांडर लेवल की बातचीत को लेकर सहमति बन गई है। यह मीटिंग 11 मार्च को होगी, जिसमें दोनों देशों की सेनाओं के कमांडर भारतीय सीमा की तरफ चुशुल मोल्डो में मुलाकात करेंगे।
इस मसले पर पहले भी 14 दौर की बातचीत हो चुकी है। 12 जनवरी को हुए 14वें दौर की वार्ता 12 जनवरी को हुई थी। इस मीटिंग में पैंगोंग त्सो लेक के उत्तरी और दक्षिणी किनारे, गलवान और गोगरा हॉट स्प्रिंग इलाकों का समाधान हुआ था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor