The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को लेकर भारतीय टीम तैयारी में जुट गई ,माही ने दी पांड्या को बैटिंग क्लास

Spread the love

खेल। टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को लेकर भारतीय टीम तैयारी कर रही है। यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच 31 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। हालांकि, भारत को टी-20 विश्व कप में अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल नहीं की है। इसलिए न्यूजीलैंड को हराना विराट कोहली की टीम के लिए नया इतिहास रचने जैसा होगा। वहीं पांड्या नेट्स पर अभ्यास के दौरान गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं, उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि वह फीट हैं और खेलने के लिए तैयार है। साथ ही धोनी ने पांड्या को कुछ स्पेशल बैटिंग टिप्स भी दिए हैं।

माही ने दी पांड्या को बैटिंग क्लास
दरअसल, माही की एक फोटो काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह पांड्या को बैटिंग की क्लास देते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी पांड्या को शॉट पर फोकस और शॉट को कब कैसे और कहा खेलना है। इस बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। हार्दिक भी धोनी के टिप्स पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पांड्या का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वह 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। बल्लेबाजी के दौरान उनका कंधा भी चोटिल हो गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *