The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther NewsState

रायपुर के लिए इंडिगो की फ्लाइट ने पांच घंटे देर से भरी उड़ान

Spread the love

रायपुर। दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम का आटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम शुक्रवार सुबह अचानक फेल हो गया। इस वजह से न तो विमान उड़ पाए न उतर पा रहे थे। दिल्ली पहुंचने वाली उड़ानों को करीब के जयपुर, चंडीगढ़, आगरा और अन्य एयरपोर्ट या उनके अगले गंतव्य की ओर डायवर्ट किया गया। इस तकनीकी दिक्कत से दिल्ली से सुबह रायपुर आने वाली एयर इंडिया और इंडिगो के विमान भी नहीं उड़ सके। इंडिगो के विमान ने करीब पांच घंटे बाद 11.15 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor